सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम जन्म और ताड़का वध के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

रामलीला के तीसरे दिन मुंबई के कलाकारों ने किया राम जन्म, ताड़का वध और सुबाहु-मारीच प्रसंग का प्रभावशाली मंचन
फूलों की वर्षा, आकर्षक झांकियों और रंगबिरंगी आतिशबाजी ने बढ़ाई रामलीला महोत्सव की भव्यता

IndiKnow, रोहतक। श्रीरामलीला उत्सव कमेटी की ओर से सर्कुलर रोड स्थित पुरानी आईटीआई मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म, ताड़का वध और सुबाहु-मारीच प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया। मुंबई से आए कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। वहीं, राधा-कृष्ण और राम दरबार की 20 आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

कमेटी के मीडिया प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। होली हार्ट अस्पताल के डॉ. अंकुर बत्तरा ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में हनुमंत वायर उद्योग के निदेशक सुरेश सेठ व गगन मोंगिया, पंचरत्ना फास्टनर के प्रबंध निदेशक राकेश आहुजा, पठानिया पब्लिक स्कूल के निदेशक अंशुल पठानिया और एवी फास्टनर के निदेशक सुशील अरोड़ा उपस्थित रहे। कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं उद्योगपति राजेश जैन तथा प्रधान सुभाष तायल ने अतिथियों के साथ रिबन काटकर और रिमोट का बटन दबाकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान श्रीराम की संगीतमय महाआरती की गई।

राम जन्म के दृश्य पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

मुख्य निर्देशक लीलाधर के निर्देशन में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया। मंचन में दिखाया गया कि पृथ्वी पर राक्षसों के अत्याचार बढ़ने से परेशान ऋषि-मुनि और धरती माता भगवान विष्णु से रक्षा की प्रार्थना करते हैं। भगवान विष्णु उन्हें आश्वासन देते हैं कि वह राजा दशरथ के घर राम के रूप में अवतार लेकर राक्षसों का संहार करेंगे। इसके बाद राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करवाने और अग्निदेव के प्रकट होकर प्रसाद देने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

ताड़का वध और सुबाहु-मारीच प्रसंग ने बांधा समां

रामलीला में महर्षि विश्वामित्र के राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का प्रसंग भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का का वध करने तथा सुबाहु और मारीच से युद्ध का मंचन हुआ। भगवान राम द्वारा सुबाहु का वध करने और मारीच को बाण से दूर समुद्र की ओर भेजने के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों के अभिनय और संवादों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

आतिशबाजी और आकाश में छोड़ा गया धूमकेतु बना आकर्षण

महोत्सव के दौरान रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई। अतिथियों द्वारा आकाश में छोड़ा गया धूमकेतु भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को मोतियों की माला, पटका, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सतीश भारद्वाज और विजय गुप्ता बाबा ने किया। इस अवसर पर शंकर लाल मित्तल, सुशील मंगला, जयभगवान ऐरन, रमेश रोहिल्ला, गुलशन निझावन, अनिल बंसल, दिनेश तायल, विकास कंसल, प्रवीण गुप्ता, प्रेमचंद गर्ग, वरुण सिंगल, मनोज जिंदल, सुरेश तायल, सुरेश बंसल, विजय तायल, विनोद जैन, जयभगवान मंगल, सुरेंद्र बल्ली, रामकुमार पांचाल, अमित गुप्ता, सन्नी निझावन, विकास दलाल, अंकित गर्ग, योगेश अरोड़ा, वरुण शर्मा, नरेश शर्मा, राजन गोयल, संदीप गुप्ता, मनीष जैन, अमर अरोड़ा, आयुष गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गर्ग, उमा गोयल, संतोष, आशा गर्ग, बृजबाला, अक्षित गोयल और मीना सिंगल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...