Indiknow, रोहतक । भारत निर्माण युवा दल, हरियाणा के संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान आगामी "नशा मुक्त कांवड़ यात्रा" की घोषणा करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को नशे, अश्लीलता एवं सांस्कृतिक पतन के विरुद्ध जागृत करने का एक व्यापक जनआंदोलन होगी। यह यात्रा 3 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक हरिद्वार से बागेश्वर धाम, बाघोत (महेंद्रगढ़) तक पैदल निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा जिस प्रकार नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, वह पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए समय रहते व्यापक जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत निर्माण युवा दल पिछले एक वर्ष से हरियाणा के विभिन्न जिलों में स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चला रहा है। संगठन द्वारा "नशा मुक्त शादियां" जैसी अभिनव पहल भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से बिना शराब और अन्य नशों के सम्पन्न होने वाले विवाहों को सम्...