डेंटल कॉलेज के रक्तदान शिविर में महिलाओं की अधिक भागीदारी समाज क लिए प्रेरणादायक: कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल
Indiknow, रोहतक । पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान और पौधरोपण दोनों ही जीवन बचाने वाले कार्य हैं। रक्तदान से हम किसी का आज बचाते हैं और पौधरोपण से आने वाली पीढ़ियों का कल सुरक्षित करते हैं। डॉ. अग्रवाल शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। शिविर का आयोजन डेंटल कालेज द्वारा इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में महिला फैकल्टी, पीजी छात्राओं, इंटर्न व महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इसे देखकर कुलपति डॉ. अग्रवाल बेहद प्रसन्न हुए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में महिलाओं की भागीदारी यह साबित करती है कि नारी शक्ति ही समाज की असली प्रेरणा है। उन्होंने सभी महिला रक्तदाताओं को मंच पर बुलाकर बैज लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समाज में अभी...