सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मात्र 10 मिनट में होगी दांतों की 3 डी इमेज तैयार, पीजीआई मेँ लगाई मशीन

Indiknow, रोहतक। अब नए दांत लगवाने के लिए बार-बार डेंटल सर्जन के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही दांत का नाप लेने के लिए जब सर्जन को केमिकल का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी। मरीज का समय भी बचेगा और केमिकल के इस्तेमाल से आने वाली उबकाई व उल्टियों से भी बचा जा सकेगा। अब पीजीआईडीएस में नई विश्व स्तरीय मशीन आने से दांतों के मरीजों को ऐसी समस्या नहीं होगी। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. एच.के. अग्रवाल, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) में आई कई अत्याधुनिक आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ करने पहुंचे। कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल ने कहा कि संस्थान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव के मार्गदर्शन में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।  डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि आज पीजीआईडीएस में करीब 42 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई विभिन्न प्रकार की 11 मशीनों का रिबन काटकर शुभारंभ करते हुए उन्हें आम जनता की सेवा के लिए शुरू किया गया है। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि ...

हरियाणा व्यापार मंडल ने की वैट के लंबित मामलों का एकमुश्त निपटान की मांग

  Indiknow, रोहतक। हरियाणा व्यापार मंडल ने प्रदेश में वैट (VAT) के लंबित मामलों को लेकर सरकार से एक बार फिर एकमुश्त निपटान योजना को पुनः तीसरी बार लागू करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं माननीय जीएसटी आयुक्त, हरियाणा को ई-मेल के माध्यम से विस्तृत पत्र भेजा गया है। हरियाणा व्यापार मंडल की प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि हाल ही में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा शुरू की गई एकमुश्त निपटान योजना का व्यापारियों ने स्वागत किया है और इससे बड़ी संख्या में करदाताओं को राहत मिली है। इसी तर्ज पर पूर्व-जीएसटी काल के वैट से जुड़े लंबित मामलों के लिए भी एक उदार और व्यावहारिक समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी हजारों छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारी ऐसे हैं, जिनके वैट के मामले वर्षों से लंबित हैं। ये मामले व्यापारियों के लिए आर्थिक व मानसिक दबाव के साथ-साथ विभागीय एवं न्यायिक संसाधनों पर भी बोझ बने हुए हैं। यदि वैट के लंबित मामलों हेतु एकमुश्त निपटान योजना को पुनः लागू किया जाता है, तो इससे व्यापारियों को स्थायी राहत ...

मेडिकल एजुकेशन विभाग के चिकित्सकों ने अवार्ड जीतकर किया संस्थान का नाम रोशन

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के मेडिकल एजुकेशन विभाग के तीन चिकित्सकों को गत क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना में आयोजित 16 वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य व्यवसाय शिक्षा सम्मेलन में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके अवार्ड जीता है। डॉ. सुजाता सेठी, डॉ. राकेश मित्तल और डॉ. आशिमा सचदेवा की इस इस उपलब्धि पर कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दूसरा अवार्ड प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया है।   डाॅ.एच.के. अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पीजीआईएमएस के लिए गर्व की बात है और यह दर्शाता है कि हमारे डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा में उच्चतम स्तर की प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इनसे प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक से शिक्षा प्रदान करनी करना चाहिए।  अपने इस अवार्ड के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ. सुजाता सेठी ने बताया कि उनके मेडिकल एजुकेशन विभाग के चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कठिन प्रतियोगिता के बीच यह अवार्ड जीता। उन्हो...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  कुलपति प्रोफेसर डॉ. एच. के. अग्रवाल उपस्थित हुए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। निदेशक डॉ. एस. के. सिंघल ने कहा कि हमें गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है, जिससे एक बेहतर, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। डॉ अशोक राठी ने बताया कि कार्यक्रम में आर के रंगा, डॉ दिनेश निंबड़िया, डॉक्टर भूप सिंह और डॉक्टर मंगल सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखें। डॉ विनोद मेहरा ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसके विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  डॉ संत प्रकाश ने रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने हमेशा समाज की कुरीतियों ...

पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने जीता इंटरकॉलेज क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान

Indiknow, रोहतक। तीन दिवसीय नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस ऑफ एनेस्थीसिया में एक इंटरकॉलेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. किरणप्रीत ने किया, जिसमें डॉ. राजमाला, डॉ. सुधा और डॉ. मोनिका ने सहयोग दिया। इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया, जिनमें पीजीआईएमएस रोहतक, सर गंगा राम हॉस्पिटल दिल्ली, एमएएमसी अग्रोहा, जीएमसी चंडीगढ़, वर्ल्ड कॉलेज झज्जर और जीएमसी जम्मू की टीमें शामिल थीं। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन व निदेशक डॉ एस के सिंघल ने बताया कि पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया जिसमें डॉ स्वप्निल, डॉ ट्विंकल, डॉ अंकुश शामिल थे, जबकि दूसरा स्थान जीएमसी चंडीगढ़ की टीम को दिया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया। डॉ सुरेश सिंघल ने बताया कि फेकल्टी पेपर प्रतियोगिता में डॉ. अमिया कुमार बारीक ने पहला, डॉ. टीना बंसल ने दूसरा और डॉ. मोनिका छिक्कारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फेकल्टी पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. निधि सुल्तानिया  और डॉ. नीतू यादव की टीम ने पहला, डॉ. टीना बंसल और डॉ. कीर्ति खेत्रपाल की टीम ने दूसरा...

हेल्थ विवि से डॉ बीएम वशिष्ठ व प्रोफेसर डॉ कृष्णा सेवानिवृत्त

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थियेटर वन में शनिवार को सेवानिवृत्त हुए पूर्व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का अध्यक्ष डॉ बीएम वशिष्ठ व ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ कृष्णा को टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से विदाई पार्टी दी गई। कुलपति डॉ‌ एच के अग्रवाल नेे टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से डॉ बीएम वशिष्ठ व डॉक्टर कृष्णा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच का संचालन डॉ. सुधीर अत्री ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि वें दोनों चिकित्सकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नौकरी करने के चलते कर्मचारी परिवार को बहुत कम समय दे पाए होंगे, ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि इंसान के बदले दूसरा इंसान जगह ले सकता है लेकिन अनुभव की कोई रिपलेसमेंट नहीं होती। अनुभव बहुत बडी चीज होती है। कुलसचिव डॉक्टर रूप सिंह ने कहा कि चिकित्सा जगत में काफी चुनौतियां आती हैं, ऐसे में अनुभव आपके का...

एआई एनेस्थीसिया में निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय आईएसएसीओएन कॉन्फ्रेंस का शनिवार को कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके वंदे मातरम गीत के साथ औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि खुशी है कि इतने अच्छे टॉपिक पर इंस्टीट्यूट में यह कॉन्फ्रेंस हो रही है। एनेस्थीसिया विभाग बहुत महत्वपूर्ण विभाग होता है अस्पताल में और पेरिऑपरेटिव मैनेजमेंट में मदद करता है। एआई में एनेस्थीसियोलॉजी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज सभी का यहां ज्ञान बढ़ेगा। हम स्वास्थ्य देखभाल उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस कॉन्फ्रेंस के लिए डॉ एस के सिंघल और डॉ सुशीला तक्षक की टीम बधाई की पात्र है। निदेशक डॉ एस के सिंघल ने कहा कि पूरे विभाग ने काफी सहयोग किया है। पहले दिन 10 वर्कशॉप्स का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश की जानी-मानी फैकल्टी ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म अपने रिसर्च को दिखाने के लिए बहुत ही अच्छा है। डॉ सिंघल ने बताया कि  कॉन्फ्रेंस में 200 पेपर प्रस्तुत किए गए, जिसे स्टूडे...

सटीकता से दर्द खत्म करने में कारगर है यूएसजी गाइडेड नर्व ब्लॉक : डाॅ. जतिन व डाॅ. टीना बंसल

Indiknow, रोहतक। ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द को लेकर मरीजों की चिंता अब कम होने वाली है। पीजीआईएमएस में आधुनिक रीजनल एनेस्थीसिया तकनीक से सर्जरी को अधिक सुरक्षित और दर्द-मुक्त बनाया जा रहा है। नर्व ब्लॉक के माध्यम से ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक दर्द से राहत मिलती है और बार-बार इंजेक्शन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह कहना है पीजीआईएमएस के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डाॅ. जतिन लाल का। उन्होंने यह जानकारी एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में चल रही तीन दिवसीय कांफ्रेंस के पहले दिन आयोजित वर्कशाप में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए दी। डाॅ. जतिन लाल ने डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड की मदद से नर्व ब्लॉक देने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि एनेस्थिसियोलॉजिस्ट नर्व ब्लॉक कर रहे हों या आपातकालीन सर्जरी की तैयारी कर रहे हों, उन्हें अपने मरीजों के अंदर होने वाली हर गतिविधि की स्पष्ट और विस्तृत छवि की आवश्यकता होती है, यही कारण है कि दुनिया भर के अस्पतालों में एनेस्थीसिया के लिए अल्ट्रासाउंड तेजी से एक सामान्य मानक उपचार बनता जा रहा है। डाॅ. टीना बंसल ने कहा कि अल्ट्रासाउंड से नर्व ब्लॉक करने...

पीजीआईएमएस के नर्सिंग कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष, एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष और एनपीसीसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सविता सिंघल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, यूएचएस, रोहतक उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें सेवा और समर्पण की भावना होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने पेशे के प्रति जिम्मेदार और ईमानदार रहने की सलाह दी। डॉ सविता सिंघल ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा का उद्देश्य उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नर्सिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ दिलवाते हुए कहा कि हमें हमेशा मानवता की सेवा को प्राथमिकता देनी है। डॉ सविता ने कहा कि हम ऐसे चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़ रहे हैं जहां हमें अपने जीवन यापन के लिए पैसे तो मिलेंगे ही उसके साथ ही हम जनता की सेवा के अवसर भी प्राप्त हों...

पीजीआईएमएस में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

Indiknow, रोहतक। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कुलपति कार्यालय, निदेशक कार्यालय, पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथैरेपी कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, लेक्चर थियेटर-5 सहित कई स्थानों पर चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को हमारा नमन है। उन्होंने कहा कि इन शहीदों के बलिदान के बिना हमारा देश स्वतंत्र नहीं हो पाता। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए अपने जीवन को समर्पित करें। डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पानीपत में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का आई-कार्ड वितरण समारोह आयोजित

Indiknow, पानीपत। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट जिला पानीपत द्वारा पत्रकारों के लिए आई-कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानीपत के जिला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम में आर्य महाविद्यालय पानीपत की उपप्राचार्य, पानीपत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, रविंद्र सैनी, सुभाष बजाज, जिला अध्यक्ष राकेश भ्याना, जिला सचिव सौरभ शर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं पत्रकार उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पूरे प्रदेश में पत्रकारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा अब तक आर्थिक सहायता के माध्यम से एक दर्जन से अधिक पत्रकारों की मदद की जा चुकी है और भविष्य में भी पत्रकार हित में ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

पीजीआईएमएस के निश्चेतन विभाग का राष्ट्र स्तरीय 21वां एनजेड-आईएसएसीओएन सम्मेलन आज से

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निश्चेतन विभाग द्वारा पीजीआईएमएस रोहतक में राष्ट्रीय स्तरीय 21वां एनजेड-आईएसएसीओएन (इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलोजिस्ट नॉर्थ जोन) नॉर्थ जोन सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे देश-विदेश से करीब 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह कहना है पीजीआईएमएस के निदेशक और निश्चेतन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एस.के. सिंघल का। वें बृहस्पतिवार को अपने विभाग में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए डाॅ. सुरेश सिंघल ने बताया कि वें इस कांफ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन भी हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का आयोजन एनेस्थेसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा किया जा रहा है। डाॅ. सिंघल ने बताया कि इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी, जिनमें एयरवेज मैनेजमेंट, न्यूरो मॉनिटरिंग, अल्ट्रासाउंड गाइडेड रीजनल ब्लॉक्स, बीसीएलएस और सीसीएलएस, रिसर्च मेथडोलॉजी, मैकेनिकल वेंटिलेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, ट्रॉमा रेसुसिटेशन बूट कैंप, लीडरशिप, ट...

राष्ट्र, समाज एवं शिक्षा उत्थान को समर्पित थे लाला लाजपतराय : सूरज रसवंत

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में व्यापरियों ने  लाला लाजपतराय को उनकी जंयती पर याद कर उन्हें नमन किया । गोहाना अड्डा स्थित उनकी प्रतिमा पर व्यापार मण्डल ने पुष्पाजर्लि अर्पित कर उनके दिखाये मार्ग पर चलने का प्रण लिया । सिविल रोड़ टेडर्स यूनियन के प्रधान सूरज रसवंत ने कहा कि   लाला लाजपतराय राष्ट्, समाज एवं शिक्षा उत्थान को समर्पित थे । भारतीयों को आजादी में खुली सांस लेने के लिए सबसे पहले आजादी की मांग करने वाले लाला लाजपतराय ने अपनी शहादत देकर आजादी की नींव रखी थी । उन्होने युवाओं से आहवान किया कि वह महान शखसियतों से प्ररेणा लेते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निवर्हन करें ।  व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने कहा कि लालाजी ने बाल गंगाधर तिलक, विपिन चन्द्रपाल के साथ मिलकर भारत में सर्वप्रथम पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की थी , जिसके बाद समूचा देश उनके साथ हो गया था । ललित मोहन सैनी ने बताया कि रोहतक उनकी कर्मभूमि रही, जिसके लिये हम सब रोहतकवासियों को उन पर गर्व हैं । लालाज...

SIR अभियान के दूसरे चरण में भाजपा का बड़ा कदम, 100 वार्डों में प्रवासी नियुक्त

Indiknow, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने संगठनात्मक मजबूती के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में महानगर के 20 मंडलों के अंतर्गत आने वाले लगभग 100 वार्डों में प्रवासी नियुक्त किए गए हैं। यह व्यवस्था SIR अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत मतदाताओं को सूची से जोड़ने एवं उनका नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। महानगर अध्यक्ष द्वारा की गई इस रणनीतिक पहल के तहत प्रत्येक वार्ड में वरिष्ठ भाजपा नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से  संवाद करेंगे, उन्हें जागरूक करेंगे तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए मजबूत, पारदर्शी और सहभागितापूर्ण लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ करना है। प्रवासी कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर घर-घर संपर्क कर मतदाता पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा भी करे...

मरने के बाद दूसरों को नेत्रदान एवं देहदान के लिए प्रेरित कर गए भीमसेन अरोड़ा

 Indiknow, रोहतक।  रोहतक के सुभाष नगर निवासी भीमसेन अरोड़ा ने जीते जी तो हमेशा मानवता की सेवा के लिए कार्य किया  ही, मरने के बाद भी वें दुनिया के लिए नेत्रदान और देहदान करके एक मिसाल कायम कर गए हैं। स्व. भीमसेन अरोड़ा के पुत्र गौतम अरोड़ा और उनके परिवार ने मरणोपरांत उनका शरीर पीजीआईएमएस के एनाटॉमी विभाग में छात्रों की रिसर्च के लिए दान किया। एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर गोपाल  ने  स्व. भीमसेन अरोड़ा का शरीर दान करने के लिए उनके परिजनों का आभार जताया और उन्हें याद स्वरूप एक पौधा भेंट किया। डॉ गोपाल ने कहा कि स्व. भीमसेन अरोड़ा के परिवार ने नेत्र और शरीर दान करवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है और यह अन्य लोगों के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि शरीर दान करना बहुत ही नेक कार्य है।    स्व. भीमसेन अरोड़ा के पुत्र गौतम अरोड़ा ने बताया कि उनके पिता का हमेशा प्रयास रहता था कि किसी तरह से समाज की भलाई के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके पिता की गाड़ियों की दुकान थी और उन्होंने कई सालों पहले ही यह निर्णय ले लिया था कि हमें भी समय के साथ बदलन...

अजित पवार की मौत को प्रधान मंत्री ने बताया स्तब्धकारी एवं दुखद

  Indiknow, Delhi. प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने x पर डाले अपने पोस्ट में कहा है कि श्री अजीत पवार जी जन-जन के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों पर उनकी पकड़ और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत स्तब्धकारी और दुखद है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति  संवेदनाएं भी प्रकट की हैं । 

पीजीआई को मिली ब्लड डोनेशन वैन का कुलपति ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

  Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को इंटास कंपनी द्वारा एक तीन काउच की ब्लड डोनेशन वैन भेंट की गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने रिबन काटकर और हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। शुभारंभ के इस शुभ अवसर पर कुल सचिव डॉक्टर रूप सिंह निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल, डीन एकेडमीक अफेयर्स डॉ एमजी वशिष्ठ, डीन पीजीआईएमएस डॉ अशोक चौहान,डीन छात्र कल्याण डॉ सविता सिंघल ,डॉ रागिनी की गरिमामई उपस्थिति रही। इस अवसर पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि  पिछले कई सालों से संस्थान के पास नई ब्लड कलेक्शन बस का अभाव था और इसके चलते किसी अन्य माध्यम से एक बस की व्यवस्था करके प्रदेश में रक्तदान शिविर में वह बस भेजी जा रही थी । अब संस्थान को यह बस मिलने से यह वैन ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। डॉ एच के अग्रवाल ने बताया कि यह वैन पूरी तरह से रक्तदान में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों से सुसज्जित है और इसमें रक्तदान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि इस वैन के माध्यम से रक्तदान को बढ़ावा देने में मदद मिले...

देश की अर्थव्यवस्था को व्यापारी चलाता हैं, व्यापारी मजबूत होगा तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

  Indiknow, रोहतक । भाजपा नेता एवं डा. आदित्य बतरा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को व्यापारी चलाता हैं । व्यापारी मजबूत होगा, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, देश मजबूत बनेगा । वे आज रोहतक पालिका बाजार में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्या वक्ता के रूप में बोल रहे थें । उन्होने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार हैं, हम सबको मिलकर इस भ्रष्टाचार का मुकाबला करना हैं, हमें कामयाबी जरूर मिलेगी । उन्होने कहा कि मैं भ्रष्टाचार की लड़ाई में सदैव आपके साथ खड़ा मिलूंगा । उन्होने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने समस्याओं के लिये पोर्टल बनाया हैं, आप अपनी समस्याओं को पोर्टल पर डालों, जो भी समस्या होगी, उनका समाधान अवश्य होगा । उन्होने कहा कि सत्य परेशान हो सकता हैं, मगर कभी विचलित नहीं हो सकता । उन्होने कहा कि व्यापारियों को मुख्यमंत्री हरियाणा का अपने सम्मेलन में बुलाना चाहिये ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकें, इसके लिये वे स्वंय व्यापारियों की पैरवी  मुख्यमंत्री हरियाणा के समक्ष करेगें । व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई भी...

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज एवं पुरानी अनाज मण्डी में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया । इस अवसर पर सीटीओ डॉ. मंजू शर्मा के कुशल नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों एवं प्रेरक संदेशों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया।  वहीं दूसरी ओर प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा न चौबीसी परिवार द्वारा आयोजित अग्रसैन चौक के पास स्थित पुरानी अनाज मण्डी में 77 वां गणतंत्र दिवस  चौबीसी परिवार के सदस्यों द्वारा बडे़ हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर,  प्रसिद्...

शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं : डॉ. एच.के. अग्रवाल

  Indiknow, रोहतक । पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल उपस्थित हुए । डॉ. अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली ।  इसके बाद पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए । शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का जो स्वप्न देखा है, उसे साकार करने के लिए हमें ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करना होगा । डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल और कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान मंत्री आरती राव के दिशा-निर्देशन में संस्थान नित नई ऊंचाइयों की तरफ बढ रहा है। करीब 45 करोड़ रुपए की लागत से 363 कमरों का एक नया ब्वायज हॉस्टल, 385 कमरों का लडकियों के लिए एक हॉस्टल स्टल कंस्ट्रक्शन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लगभग 270 करोड़ रूपये की लागत से एमरजें...

अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची को अद्यतन कराएँ कार्यकर्ता : मयंक गोयल

Indiknow, गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा सभी ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया । यह जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने दी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है । उन्होंने कहा कि आज के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए कि SIR अभियान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची को अद्यतन कराएँगे । फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण, जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है उन्हें जोड़ना तथा योग्य नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक कर वोट बनवाने में हरसंभव सहायता की जाएगी । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जन...

11000 आहुतियां अर्पित कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन : सुरेन्द्र माडू

-मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुआ पांच कुंडिया महा हवन यज्ञ Indiknow, Rohtak. मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन सोहम मंदिर में महात्मा ज्योतिबा फूले विचार मंच ने  पांच कुंडिया महायज्ञ कर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र माडू ने बताया कि  इस महा हवन यज्ञ में शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 11000 आहुतियां हवन यज्ञ में अर्पित कर मुख्यमंत्री नायब सैनी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का भगवान से प्रार्थना की। इस हवन यज्ञ में  भाजपा युवा नेता हिमांशु ग्रोवर और संचित नांदल ने मुख्य  रूप से शिरकत कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करी।भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का व्यक्तित्व इतना मिलनसार और मृदु भाषी है कि विपक्ष भी मुख्यमंत्री जी का दीवाना है। आज रोहतक ही नहीं प्रदेश के कोने कोने में मुख्यमंत्री नायब जी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है।एडवोकेट सुरेन्द्र माडू ने बताया कि पांच कुंडिया हवन महा यज्ञ के बाद मंच के कार्यकर्ताओं ने लखी राम आर्य ...

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट, संगठन–सरकार के समन्वय से गाज़ियाबाद के विकास को मिलेगी नई दिशा

 Indiknow, गाज़ियाबाद । आगामी श्रीराम कथा एवं धार्मिक आयोजन को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मयंक गोयल ने उन्हें कविनगर स्थित श्रीरामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया । प्रदेश संचालन की व्यस्तताओं के बावजूद मुख्यमंत्री ने समय निकालकर मयंक गोयल के साथ संवाद किया। मयंक गोयल ने बताया कि इस दौरान गाज़ियाबाद महानगर से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहितकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, यातायात सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, सुदृढ़ कानून -व्यवस्था एवं शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विमर्श किया गया। मयंक गोयल ने कहा कि यह भेंट संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल का सशक्त उदाहरण है जिससे गाज़ियाबाद के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। उन्होंने महानग...

दुकान पर तोड़फोड़ एवं हमले की व्यापार मण्डल ने की कड़ी निंदा

 Indiknow, रोहतक। बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे पालिका बाजार के पीछे स्थित दुकान पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की व्यापारियों ने निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवायी की मांग की है। सूचना के अनुसार ढल दही लस्सी पनीर की दुकान पर कुछ असामाजिक तत्व आए और पनीर खाने लगे। जब दुकानदार ने उन्हें अनुशासनपूर्वक टोक दिया तो उन्होंने अपशब्द कहे तथा पुनः आने की धमकी देकर चले गए। दुकानदार ने इस संबंध में तत्काल आर्यनगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी किंतु पुलिस प्रशासन की ओर से न तो कोई कार्यवाही की गई और न ही सुरक्षा प्रदान की गई। कुछ समय पश्चात् वही असामाजिक तत्व पुनः लौटे और दुकान पर हमला कर दिया। उन्होंने पत्थरबाज़ी की जिससे दुकान के शीशे टूट गए तथा दुकानदार को भी चोटें आईं।  घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित एसपी एवं डीएसपी से बातचीत कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की, ताकि व्यापारी वर्ग में विश्वास बहाल हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न...

Grand Inauguration of Breastfeeding Room and Nutrition Rehabilitation Center at PGIMS Rohtak Pediatrics OPD

 Indiknow, Rohtak : Dr. H.K. Aggarwal, Vice-Chancellor of Pandit Bhagwat Dayal Sharma University of Health Sciences (UHS), Rohtak, today formally inaugurated the newly constructed Breastfeeding Room and Nutrition Rehabilitation Center (NRC) in the Department of Pediatrics (Pediatrics OPD) at PGIMS. The inauguration took place in the presence of Director Dr. S.K. Singhal, Medical Superintendent and Head of the Pediatrics Department Dr. Kundan Mittal, Dr. Alok Khanna, as well as junior and senior residents of the department. Dr. Kundan Mittal has consistently demonstrated that he is not just an administrator, but a forward-thinking advocate for child welfare. His role in establishing the Breastfeeding Room and the Nutrition Rehabilitation Center (NRC) highlights two key pillars of his visionary leadership: Dignity and Advocacy for Mothers By spearheading the creation of a dedicated breastfeeding room, Dr. Mittal has addressed a long-standing barrier for mothers in busy hospital envir...