Indiknow, पानीपत। रिफाइनरी के ठेका मजदूरों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही। हजारों मजदूर वेतन बढ़वाने व अन्य मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। आज हड़ताली मजदूरों को सीटू राज्य महासचिव जय भगवान, सचिव सुनील दत्त, विनोद, जगपाल राणा, किसान सभा के नेता डॉ सुरेंद्र मलिक, खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राजेंद्र छोकर, आंगनवाड़ी यूनियन सचिव बिजनेश राणा, ग्रामीण चौकदार सभा के राज्य प्रधान मदन कालरा व मासा संगठन के नेताओं ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। सबसे पहले हड़ताली मजदूरों की सभा हुई। जिसमें शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए संगठन नेताओं ने कहा कि आईओसीएल पानीपत रिफाइनरी प्रबंधन ओर ठेकेदार मिलकर मजदूरों का भयंकर शोषण कर रहे हैं। करीब 30000 ठेका मजदूर हैं लेकिन किसी प्रकार से श्रम कानूनों की अनुपालना नहीं की जा रही। पिछले 5 साल से मजदूरों के वेतन में कोई बढ़ौतरी नहीं की गई है। 12 घंटे ड्यूटी करवाई जा रही है जबकि ओवर टाइम का डबल वेतन नहीं मिलता। इसी प्रकार से कैंटीन, शौचालय, आदि तक की व्यवस्था नहीं है।उन्होंने कहा कि दिनांक...