Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में पीजी छात्रों के लिए एथिक्स सहित बायोएथिक्स विषय पर तीसरे यूएचएस कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स का शुभारंभ कुलपति डॉ.एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ एस.के. सिंघल व डीन डॉ अशोक चौहान ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एचके अग्रवाल ने कहा कि मरीजों के दुख को समझना चाहिए और उनके प्रति हमेशा सहानुभूति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मरीजों के लिए जिम्मेदारी बनती है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमें पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए और चिकित्सक बाद में। एक चिकित्सक को हमेशा अच्छी वेशभूषा में नजर आना चाहिए और हमेशा ड्यूटी पर गले में स्टेथोस्कोप को रखना चाहिए यह हमारा कवच है। उन्होंने कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि आप एक बहुत ही प्रतिष्ठित संस्थान में आए हैं, जहां प्रतिदिन करीब 8 हजार लोग ओपीडी में दिखाने आते हैं। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमें दिल से मेहनत करनी चाहिए। निदेशक डॉ एसके सिंघल ने कहा कि यह कोर्स न सिर्फ एनएमसी की जरूरत है अपितु यह हमारे प्रोफेशन का भी ...